LIC Aadhar Stambh Plan-943 Details in Hindi|LIC आधार स्तम्भ प्लान 943 की हिंदी में जानकारी

Share this Article

JOIN US

LIC Aadhar Stambh Plan-943 Details in Hindi,LIC आधार स्तम्भ प्लान 943 की हिंदी में जानकारी, LIC 943 plan details, LIC Aadhaar Stambh benefits, LIC Aadhaar Stambh plan details

आज हम इस लेख में lic के आधार स्तम्भ प्लान 943 के बारे में चर्चा करेंगे इस प्लान को भारतीय जीवन बीमा निगम ने खास रूप से उन लोगो के लिए बनाया गया है जिनकी आय कम होती है और वो बीमा भी खरीदना चाहते है। इस प्लान का टेबल नंबर 943 है पहले इस प्लान का टेबल नंबर 843 था जिसे बदल कर 943 कर दिया।

LIC Aadhar Stambh Plan-943 क्या है ?

आधार स्तम्भ प्लान एक नॉन लिंक्ड प्लान है जिसका मतलब यह प्लान मार्किट से जुड़ा हुआ नहीं है।
यह एक रेगुलर प्रीमियम एंडोवमेंट प्लान है जिसका मतलब जितने वर्ष के लिए बीमाधारक बीमा लेता है उतने वर्ष के लिए रेगुलर प्रीमियम देना होता है।
यह प्लान खास तौर पर पुरुष वर्ग के लिए बनाया गया है मतलब इस प्लान को पुरुष ही खरीद सकते है।
यह प्लान बचत के साथ सुरक्षा भी प्रदान करता है।
इस प्लान में की खास बात यह है की इस प्लान में Loyalty Addition Bonus भी मैच्योरिटी के समय जोड़ा जाता है।

LIC आधार स्तम्भ प्लान-943 के लिए पात्रता

पुरुष वर्ग -यह पॉलिसी खास तौर पे पुरुषों के लिए बनायीं गयी है इस लिए प्लान को केवल पुरुष ही ले सकते है।

महिलाओं के लिए आधार शिला प्लान -944

न्यूनतम उम्र – इस पालिसी में कम से कम 8 वर्ष होनी चाहिए। इसका मतलब यह है की यह पॉलिसी उस पॉलिसीधारक को दी जा सकती है जिसकी उम्र 8 वर्ष हो गयी हो।

अधिकतम उम्र – इस पॉलिसी के लिए अधिक से अधिक उम्र 55 वर्ष होनी चाहिए। मतलब 55 वर्ष से अधिक उम्र वाले व्यक्ति को यह पालिसी नहीं दी जाती है।

पॉलिसी टर्म (Policy Term) – इस प्लान में पालिसी टर्म कम से कम 10 वर्ष है और अधिकतम 20 वर्ष है। मतलब इस प्लान को कोई भी व्यक्ति 10 वर्ष से कम और 20 वर्ष से ज्यादा नहीं ले सकते है।

मैच्योरिटी की अधिकतम उम्र – इस पालिसी में मैच्योरिटी की अधिकतम उम्र 70 होनी चाहिए। मतलब 50 वर्ष वाले व्यक्ति को 20 वर्ष के लिए यह प्लान दे सकते है। और यदि व्यक्ति की उम्र 55 वर्ष है तो 15 वर्ष से अधिक की पॉलिसी नहीं दे सकते है।

बीमित राशि (sum Assured) – इस पॉलिसी में कम से कम बीमित राशि 75,000 रूपये है और अधिकतम 3,00,000 रूपये तक ले सकते है।

LIC आधार स्तम्भ पॉलिसी कितनी ले सकते है

अगर कोई बीमाधारक एक से अधिक पॉलिसी लेना चाहता है तो वो ले सकता है लेकिन सभी पॉलिसी का sum Assured 3 लाख से ज्यादा नहीं होना चाहिए।

आधार स्तम्भ पॉलिसी में प्रीमियम पेमेंट मोड़

इस पालिसी के अंतर्गत प्रीमियम पेमेंट मोड़ 4 प्रकार से दिए गए है आप अपने सुविधा अनुसार कोई भी मोड़ चुन सकते है।

  • Monthly
  • Quarterly
  • Half Yearly
  • Yearly

LIC Aadhar Stambh Plan में Grace Period

यहाँ Grace Period से मतलब प्रीमियम भुगतान करने के लिए अतिरिक्त समय जो मिलता है और पॉलिसी के सभी कवरेज जारी रहते है। वह Grace period कहलाता है। Grace Period के दौरान अगर क्लेंम आता है तो LIC उसका भुगतान करेगी।

Grace Period इस बात पे निर्भर करता है की अपने प्रीमियम पेमेंट का कोनसा मोड़ लिया है।
अगर अपने Monthly मोड़ लिया है तो 15 दिन का Grace Period मिलता है।
अगर अपने Quarterly ,Half Yearly ,Yearly प्रीमियम पेमेंट मोड़ लिया है तो 30 दिन का Grace Period मिलता है।

LIC Aadhar Stambh Plan में टैक्स बेनिफिट

  • Primium– इस पालिसी के लिए आप जो भी प्रीमियम का भुगतान करते है वह इनकम टैक्स के सेक्शन 80 C के तहत छूट मिलती है।
  • Death/Maturity Benifit– इस पालिसी में डेथ बेनिफिट और मैच्योरिटी बेनिफिट का जो अमाउंट है इनकम टैक्स के सेक्शन 10 (10D) के तहत पूरी छूट मिलती है।

LIC आधार स्तम्भ पॉलिसी में सर्रेंडर पीरियड

LIC आधार स्तम्भ के अंतर्गत पॉलिसी को 2 साल का प्रीमियम भुगतान करने के बाद करवा सकते है। लेकिन याद रहे पॉलिसी को सर्रेंडर करने पर नुकसान लग सकता है इसलिए सोच समझ कर ये निर्णय ले।

LIC Aadhar Stambh Plan में लोन सुविधा

इस पॉलिसी में लोन सुविधा 2 वर्ष का प्रीमियम भुगतान करने के बाद मिल जाता है। पॉलिसी अमाउंट इस बात पर निर्भर करता है की पॉलिसी कितने साल चली है और उसका सर्रेंडर वैल्यू क्या है।

  • Inforce Policy के लिए लोन सरेंडर वैल्यू का 90% मिलता है।
  • Paid-Up पॉलिसी के लिए लोन सरेंडर वैल्यू का 80% मिलता है।

LIC आधार स्तम्भ पॉलिसी में Revival

  • पॉलिसी revival का मतलब है बंद पॉलिसी को वापस चालू करवाना होता है। उदाहरण के लिए अपने कुछ वर्षो के लिए पॉलिसी के प्रीमियम भुगतान किया और बाद में भुगतान करना बंद कर दिया तो ऐसी पॉलिसी को रिवाइवल कब तक करवा सकते है।
  • इस पॉलिसी के अंतर्गत 5 वर्ष का revival टाइम मिलता है जिसमे अपने टोटल प्रीमियम और लेट फीस एक साथ जमा करवा के चालू करवा सकते है।

LIC Aadhaar Stambh benefits

  • मैच्योरिटी लाभ
  • मृत्यु लाभ
  • लॉयल्टी एडिसन लाभ
  • टैक्स बेनिफिट
  • प्रीमियम भुगतान छूट
  • रिवाइवल लाभ

Read More


Share this Article

1 thought on “LIC Aadhar Stambh Plan-943 Details in Hindi|LIC आधार स्तम्भ प्लान 943 की हिंदी में जानकारी”

Leave a Comment