LIC Policy Per Loan Kaise Lete Hain?| LIC पॉलिसी पर लोन कैसे लेते है ?

Share this Article

JOIN US

नमस्ते दोस्तों आज हम आपको ये बतायेंगे की आप अपनी LIC Policy per Loan kaise lete hain ? भारतीय जीवन बिमा निगम (LIC) बिमा योजनाओं के अलावा अपनी बिमा योजनाओं पर पर्सनल लोन भी देती है। आज की दुनिया में लोन की आवश्यकता किसी न किसी काम के लिए जरूरत तो पड़ती ही है। पालिसी पर लोन को यात्रा, शिक्षा, शादी, hospital के खर्चे आदि कार्यो के लिए किया जा सकता है। पॉलिसी पर लिया गया यह लोन एक secured loan होता है। इस लोन पर आपकी पालिसी को एक security के रूप में गिरवी रखा जाता है। यदि आपको किसी प्राइवेट बैंक या सेक्टर से लोन लेने में किसी तरह की परेशानी होती है तो आप अपनी LIC (भारतीय जीवन बिमा निगम) पर बिना किसी परेशानी के लोन ले सकते है। इस लोन के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स,ब्याज दर (इंटरेस्ट), पात्रता आदि के बारे में आगे जानकारी दी गयी है।

LIC (भारतीय जीवन बिमा निगम) पर्सनल लोन ले लिए योग्यता शर्ते :-

LIC पॉलिसी पर लोन लेने के लिए कुछ आवश्यक योग्यता शर्ते बताई जा रही है, जो आवेदक को पूरी करनी होती है। नीचे दी जा रही सभी शर्तो को आवेदक को पूरी करने के बाद ही लोन के लिए अप्रूव्ड होगा ये शर्ते निम्नानुसार है –

  • आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदक के पास एक LIC पॉलिसी होना जरूरी है।
  • लोन लेने के लिए उपयोग की जाने वाली पॉलिसी की सरेंडर वैल्यू होनी चाहिए।

LIC पॉलिसी पर लोन की ब्याज दरें :-

केवल LIC (भारतीय जीवन बीमा निगम) ही LIC जीवन बीमा योजना के बदले लोन नहीं देता बल्कि कई और अन्य बैंक या NBFC / HFC भी लोन देते है। उनकी योजना और ब्याज दरें भिन्न-भिन्न होती है। LIC के द्वारा बताई जाने वाली कई बीमा योजनाएं कई बैंकों और लोन संस्थानों द्वारा मंजूर की जाती है। लेकिन कुछ मामलो में अन्य निजी बीमाकर्ताओ के द्वारा बताई जाने वाली बीमा पॉलिसियां पहले से LIC (भारतीय जीवन बीमा निगम) द्वारा लागू किये गए नियमो और शर्तो के अनुसार ही कार्य करती है। LIC के द्वारा जो बीमा पॉलिसियां बताई जाती है वे जिन बैंको में मंजूर होती है वो बैंको की सूची आगे बताई जा रही जा रही है-

बैंक/ NBFC/ HFCब्याज दर (%)
कोटक महिंद्रा बैंक10.99% से शुरू
LIC हाउसिंग फाइनेंस9.00% से शुरू
एक्सिस बैंक10.49% से शुरू
बजाज फिनसर्व11% से शुरू

LIC पॉलिसी पर लोन की विशेषताएं :-

LIC पॉलिसी पर जो लोन दिया जाता है वह लोन एक सिक्योर्ड लोन होता है। इस सिक्योर्ड लोन की कुछ विशेषताएं भी होती है। उन विशेषताएं को ध्यान में रख कर ही लोन लेने वाले व्यक्ति को लोन दिया जाता है। सिक्योर्ड लोन की विशेषताएं निम्न है –

  • लोन की ब्याज दरें आवेदक की प्रोफाइल पर निर्भर करती है।
  • लोन केवल उन्ही व्यक्तियों को दिया जाता है जिनके पास एक वैध बीमा पालिसी होती है।
  • LIC पॉलिसी की सरेंडर वैल्यू के आधार पर ही लोन की राशि निर्भर करती है। लोन की राशि आवेदक को कितनी देनी है ये बात आवेदक की पॉलिसी के आधार के अनुसार दी जाती है। लोन की राशि LIC पॉलिसी की सरेंडर वैल्यू की 90% तक होती है। पेड-अप पॉलिसियों के लिए यह लोन की राशि पॉलिसी वैल्यू की 85% तक होती है।
  • LIC (भारतीय जीवन बीमा निगम) आवेदक की बीमा पॉलिसियों को गिरवी रख कर ही लोन देती है। यदि कोई आवेदक अपने लोन का भुगतान करने से चूक जाता है या चूक करता है तो बीमा कंपनी आवेदक की पॉलिसी को कुछ समय के लिए रोक सकती है।
  • LIC की सभी बीमा पॉलिसियों में लोन लेने की सुविधा नहीं होती है। इसलिए व्यक्ति को सही और अच्छी पॉलिसी को चुनना आवश्यक है जिससे व्यक्ति को लोन लेने में कोई परेशानी ना हो।
  • व्यक्ति के द्वारा लिए गए लोन की बकाया राशि लिए गए पॉलिसी की सरेंडर वैल्यू से अधिक हो जाती है तो LIC के पास पालिसी को समाप्त करने का अधिकार होता है। अगर लोन का भुगतान करने से पहले ही बीमा पॉलिसी मैच्योर हो जाती है तो LIC पॉलिसी की राशि में से लोन की राशि काट लेता है।
  • वर्तमान समय में LIC (भारतीय जीवन बीमा निगम) के द्वारा दिए जाने वाले टर्म प्लान का यूज़ सिक्योर्ड पर्सनल लोन के लिए नहीं किया जाता है क्योंकि उनके पास गारंटी की सरेंडर वैल्यू नहीं है। LIC देने वाले लोन देने के बदले गिरवी रखे जाने वाली LIC पॉलिसियां के बारे में आगे बताया गया है –
    • जीवन प्रगति
    • न्यू जीवनआनंद
    • जीवन लाभ
    • जीवन लक्ष्य
    • न्यू एंडोमेंट प्लान
    • सिंगल-प्रीमियम एंडोमेंट प्लान
    • जीवन रक्षक
    • लिमिटेड प्रीमियम एंडोमेंट प्लान

LIC पॉलिसी पर लोन लेने के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स (Documents) :-

LIC पॉलिसी पर लोन लेने के लिए व्यक्ति को कुछ डाक्यूमेंट्स की आवश्यकता होती है। LIC पॉलिसी पर पर्सनल लोन लेने के लिए जरूरी डाक्यूमेंट्स निम्न है –

  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • एप्लीकेशन फॉर्म
  • ऑरिजिनल पॉलिसी डॉक्युमेंट
  • पहचान प्रमाण: आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट
  • निवास प्रमाण: आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, यूटिलिटी बिल ( पानी व बिजली)
  • आय प्रमाण: सैलरी स्लिप, बैंक अकाउंट स्टेटमेंट

LIC Policy per Loan kaise lete hain ?

LIC पॉलिसी पर लोन के लिए वर्तमान समय में ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीके को में से किसी का भी उपयोग करके LIC पॉलिसी पर लोन के लिए आवेदन कर सकते है। LIC पर लोन को हम 2 तरीके से ले सकते है पहला है ऑफलाइन मतलब LIC ऑफिस में जाकर लोन के लिए apply करना और दूसरा है ऑनलाइन।

  1. Offline (ऑफलाइन) :- इसमें आप पास के LIC ऑफिस में जाकर ले सकते है। LIC ऑफिस में जाकर लागू KYC डाक्यूमेंट्स के साथ फॉर्म को भरें और उस फॉर्म के साथ ऑरिजिनल पॉलिसी डाक्यूमेंट्स जमा करवायें। एप्लीकेशन फॉर्म की जानकारी वेरीफाई होने के बाद आपको पॉलिसी की सरेंडर वैल्यू की 90% तक की लोन राशि दी जाती है। इस प्रकार आप नजदीकी LIC ऑफिस में जाकर ऑफलाइन LIC पॉलिसी पर लोन ले सकते है।
  2. Online (ऑनलाइन) :- इस दूसरे तरीके में आप ऑनलाइन भी लोन के लिए अप्लाई कर सकते है। यदि आपने LIC ई-सेवाओं के लिए रजिस्ट्रेशन किया है तो आप ऑनलाइन अपने अकाउंट में log-in कर सकते है और इसके साथ-साथ ही आप ये भी चेक कर सकते है की आप अपनी LIC बीमा पॉलिसी पर लोन लेने के लिए योग्य है भी या नहीं। यदि आप लोन लेने के लिए योग्य है तो लोन की नियम, ब्याज दरें, शर्तें और अन्य विशेषताएं आपको ऑनलाइन दिख जाएँगी। इसके बाद एप्लिकेशन फॉर्म को सबमिट करने पर आपको KYC डाक्यूमेंट्स को ऑनलाइन अपलोड करना होगा या आपको अपने पास के LIC ऑफिस में सबमिट करवाना पड़ सकता है जिससे आपके लोन की प्रोसेसिंग शुरू हो सके।

LIC पॉलिसी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और लॉग-इन प्रक्रिया :-

LIC (भारतीय जीवन बीमा निगम) के पास लोन लेने के लिए अलग से कोई पोर्टल नहीं है। इसके लिए आपको अपने LIC Policy per Loan kaise lete hain ? से जुडी कोई भी जानकारी या लोन से सम्बंधित ऑनलाइन सेवाओं को एक्सेस करने के लिए आपको LIC ई-सर्विसेज़ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और लॉग-इन करना होता है।

  1. LIC ई-सर्विसेज पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया :-
    LIC ई-सर्विसेज पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको नीचे दिए गए कुछ स्टेप को अपनाना होगा जी आगे बताये गए है –
    स्टेप 1 :- सबसे पहले LIC ई-सेवा पोर्टल पर जायें और “Don’t Have an account? Sign Up” विकल्प पर क्लिक करें
    स्टेप 2 :- LIC सेवाओं के लिए साइन-अप के लिए आवश्यक जानकारी लिखे
    स्टेप 3 :- proceed बटन पर क्लिक करने के बाद आप अपने मन पसंद का पासवर्ड डालकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा करें। अपने अकाउंट में लॉग-इन करने के लिए आप user I’d या मोबाइल नंबर / ईमेल का उपयोग कर सकते है।

2. लॉग-इन कैसे करें ?

LIC eServices पोर्टल पर लॉग-इन करने के लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा वो कुछ स्टेप्स आगे बताये जा रहे है-

step 1 :- सबसे पहले LIC eServices पोर्टल पर जाना होगा और अपने अकाउंट में लॉग-इन करने के लिए आपको अपनी user i’d या ईमेल या मोबाइल नंबर और पासवर्ड को दर्ज करें।
step 2 :- i’d और password को दर्ज करने के बाद के बाद लॉग-इन हो जाने पर आप अपनी पॉलिसी डिटेल के साथ LIC के द्वारा जो ई-सर्विसेज ऑफर किये जाते है उन ई-सर्विसेज का उपयोग कर सकते है।

Read More

LIC पॉलिसी पर लिए जाने वाले Loan की नियम और शर्तें :-

LIC द्वारा LIC पॉलिसी पर लोन लेने के लिए कुछ नियम और शर्ते जारी की गयी है। इन नियम और शर्तो को पूरा करने के बाद ही व्यक्ति को लोन दिया जाता है। ये नियम और शर्तें निम्न है-

  • LIC Personal Loan के लिए न्यूनतम समय अवधि 6 महीने होती है।
  • समय अवधि के समाप्त होने से पहले लोन का भुगतान करने के लिए व्यक्ति को कम से कम 6 इएमआई (EMI) का भुगतान करना होता है।
  • यदि आपकी पॉलिसी मैच्योर हो जाती है तो आपकी पॉलिसी की मैच्योरिटी राशि का उपयोग लोन की शेष राशि भुगतान करने के लिए किया जाता है।
  • अगर किसी कारणवश पालिसी वाले व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो लोन राशि की ब्याज का भुगतान मृत्यु की तारीख तक करना होता है।
  • जिसके पास LIC पॉलिसी होती है केवल उन्ही को ये लोन दिया जाता है।

Conclusion :-

हमारे आज के इस पोस्ट में जाना की हम LIC Policy Per Loan Kaise Lete Hain ? हमे उम्मीद है की हमारे द्वारा बताई गयी जानकारी आपके लिए लाभदायक होगी। आप बताई गयी जानकारी का उपयोग कर के आसानी से लोन ले सकते है और आपको किसी तरह की कोई भी परेशानी का सामना करना नहीं पड़ेगा। आप सभी लोग इस पोस्ट को अपने फ्रेंड्स और ग्रुप्स में जरूर शेयर करें।

FAQ’s (Frequently Asked Questions)

क्या LIC पॉलिसी पर लोन के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकतें है?

हां, यदि आपको ऑनलाइन आवेदन करने में कोई परेशानी है तो आप अपने पास के LIC ऑफिस में जा कर ऑफलाइन आवेदन कर सकतें है।

LIC पॉलिसी पर लोन के लिए आयु कितनी होनी चाहिए ?

न्यूनतम आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।

LIC पॉलिसी पर लोन की ब्याज दरें क्या है ?

9.00% से 11% तक ब्याज दरें है।


Share this Article

3 thoughts on “LIC Policy Per Loan Kaise Lete Hain?| LIC पॉलिसी पर लोन कैसे लेते है ?”

Leave a Comment