Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana हेलो आज हम के बारे में जानेगे जो की एक सरकारी बीमा योजना है। इस प्लान को बहुत से लोगों ले रखा है लेकिन इसके बारे सही और पूरी जानकारी नहीं है। इस लिए इस लेख को पढ़ने के बाद आपको इस प्लान की पूरी जानकारी होगी ताकि आप किसी और की मदद भी कर सकते है।
Table of Contents
प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना क्या है ?
PMSBY योजना एक दुर्घटना बीमा योजना है। जिसके तहत दुर्घटना से मृत्यु , किसी दो अंगो का हमेशा के लिए खो देना या किसी एक अंग को हमेशा के लिए खो देना कवर है। मतलब दुर्घटना के कारण मृत्यु होना,पूर्ण विक्लांगता या आंशिक विक्लांगता होना।
इस प्लान में दुर्घटना से यहाँ यह मतलब है की सड़क दुर्घटना के अलावा भी कही से गिरने से दुर्घटना होना या कोई वस्तु का व्यक्ति के ऊपर गिर जाना आदि की वजह से व्यक्ति की मौत होना या विक्लांगता आना दुर्घटना माना जायेगा।
Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana कवरेज कितना मिलता है ?
- दुर्घटना से मृत्यु होने पर – यदि बीमित व्यक्ति की दुर्घटना से मृत्यु हो जाती है तो उसके नॉमिनी को 2 लाख की राशि मिलेगी।
- पूर्ण विक्लांगता होने पर – विक्लांगता में शरीर के 6 अंगो को शामिल किया गया है जिनमे दोनों आँख ,दोनों हाथ ,दोनों पैर शामिल है। इनमे से किसी भी दो अंगो को हमेशा के लिए खो देना पूर्ण विक्लांगता में आता है चाहे वह दोनों आँखे हो या एक आँख या एक हाथ हो। पूर्ण विक्लांगता होने पर बीमित व्यकित को 2 लाख की राशि मिलेगी।
- आंशिक विक्लांगता होने पर – आंशिक विक्लांगता में 6 अंगो में से किसी एक अंग को हमेशा के लिए खो देना आंशिक विक्लांगता कहलाता है। आंशिक विक्लांगता होने पर बीमित व्यक्ति को 1 लाख की राशि मिलेगी।
Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana Eligibility
- Minimum age -इस प्लान को लेने के लिए कम से कम 18 वर्ष की उम्र होनी चाहिए।
- Maximum age – इस प्लान को लेने के लिए अधिकतम 70 वर्ष की उम्र होनी चाहिए।
- Premium – इस पॉलिसी का प्रीमियम एक वर्ष का 12 रूपए है मतलब 1 रूपए महीना में आपको यह बीमा मिल जायेगा।
- Premium Payment Mode– इस प्लान में प्रीमियम बैंक अकाउंट से हर वर्ष कट जायेगा।
- Policy Period – इस प्लान का पॉलिसी पीरियड 1 जून से 31 तक का होता है।
प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना कौन ले सकता है ?
इस प्लान को वही व्यक्ति ले सकता है जिसका किसी बैंक में खाता हो और वह खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
Read More

बजरंग जोगी ने वित्त और बीमा क्षेत्र में अपने विस्तृत ज्ञान और अनुभव का उपयोग करके एक वित्तीय सलाहकार के रूप में कई वर्षों से काम किया है। जो वित्त, बीमा, ऋण, क्रेडिट कार्ड, टेक्नोलॉजी,और वित्तीय योजनाओं के बारे में आर्टिकल लिखते हैं। बजरंग जोगी का लेखन अत्यंत व्यावसायिक और सुलभ भाषा में होता है, जिससे पाठकों को समझने में आसानी होती है।
3 thoughts on “Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana |PMSBY”